Saturday, September 21, 2024
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरशर्मिष्ठा त्रिपाठी ने बढ़ाया जिले का मान

शर्मिष्ठा त्रिपाठी ने बढ़ाया जिले का मान

अंबेडकर नगर। बसखारी निवासी प्रधानाचार्य की पुत्री ने पहले प्रयास में ही आईआईटी दिल्ली में अस्सिटेंट एकाउंटेंट के पद पर चयनित होकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाकर जनपद का नाम रोशन किया है। बसखारी थाना क्षेत्र के कोतूपुर भटपुरवा निवासी शर्मिष्ठा के पिता अरबिन्द त्रिपाठी संस्कृत विद्यालय में प्रधानाचार्य के पद को सुशोभित कर रहे है। जबकि दादा पूर्व सहायक विकास अधिकारी से सेवानिवृत्त हो चुके थे। अरबिन्द त्रिपाठी की पुत्री शर्मिष्ठा ने लगभग छह माह पूर्व आईआईटी दिल्ली में अस्सिटेंट एकाउंटेंट के पद लिए परीक्षा में सम्मिलित हुई थी,जिसका परिणाम सोमवार को घोषित हुआ। शर्मिष्ठा ने टाॅप टू में जगह बनाकर अपने प्रतिभा का लोहा मनवाया तथा ग्रामीण क्षेत्रों के छात्राओं के लिए प्रेरणा स्रोत बन गयी। शर्मिष्ठा की सफलता से क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गयी तथा लोग बंधाई देने के लिए घर पर पहुंचने लगे। शर्मिष्ठा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता तथा गुरुजनों को दिया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष मिथलेश त्रिपाठी, अखिलेश त्रिपाठी, पूर्व एमएलसी विशाल वर्मा, अखिलेश त्रिपाठी, सी बी त्रिपाठी,मंगला मिश्र, राजेश त्रिपाठी, बचुली मिश्र, सुभाष गुप्ता ,अरुण मिश्रा समेत सैकड़ों लोगों ने बधाई दिया।

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments