Friday, September 4, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यापुरानी रंजिश को लेकर चाकू से गोदकर युवक को किया घायल

पुरानी रंजिश को लेकर चाकू से गोदकर युवक को किया घायल

अयोध्या। पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक को चाकू से गोदकर घायल कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल युवक को 108 एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल लाए गए जहां पर युवक की हालत गंभीर देखते हुए उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। मामला अयोध्या के थाना पूराकलंदर के कर्माकोडरी गांव का है। यहां के रहने वाले सूरज शर्मा ने बताया कि वह दवा लेकर बाजार से वापस घर जा रहा था। वही पुरानी रंजिश को लेकर गांव के कुछ लोग पुलिया पर घात लगाए बैठे लोगों ने उसके उपर चाकू से हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में 108 एंबुलेंस के जरिए युवक को जिला अस्पताल लाया गया जहां ड्यूटी पर तैनात डॉ वीरेंद्र वर्मा ने युवक की हालत गंभीर देखते हुए उसे लखनऊ रेफर कर दिया है। मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई। वही घरवालों का कहना है कि इससे पहले भी लोगों ने उन पर हमला किया था और दोबारा मारने की धमकी भी दी थी जिसकी शिकायत पुलिस को की गई लेकिन पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं लिया। पुलिस ने अगर पहले कार्यवाही की होती तो यह घटना ना होती।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments