Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यानवरात्र पर आस्था का जनसैलाब उमड़ रहा है देवी मंदिरों में

नवरात्र पर आस्था का जनसैलाब उमड़ रहा है देवी मंदिरों में


@ रामानुज सिंह रामा


अयोध्या। नवरात्र पर शहर के देवी मंदिरों में आस्था का जनसैलाब उमड़ रहा है। सुबह हो या शाम, सैकड़ो भक्तों की भीड़ दर्शन पूजन के लिए दिखाई देती है। लोग परिवार के साथ विभिन्न मंदिरों में दर्शन पूजन कर रहे है। वहीं महिलाएं व बच्चों की भारी भीड़ भी मंदिरों में दिखाई दे रही है।
नवरात्रि को लेकर मंदिरों में विशेष पूजन का आयोजन किया जा रहा है। आरती के दौरान स्थानीय श्रद्धालुओं की संख्या काफी बढ़ जाती है। वहीं मंदिरों के बाहर मेले जैसा वातावरण भी दिखाई दे रहा है। गुप्तारघाट स्थित मरी माता मंदिर में सुबह से ही भक्तों के दर्शन पूजन का सिलसिल प्रारम्भ होता है वह शाम तक चलता रहा है। मंदिर के महंत चन्द्रशेखर त्रिपाठी ने कहा कि नवरात्र में दर्शन मात्र से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती है। यहां अयोजनों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन पूजन के लिए आते है। वही पाटेश्वरी मंदिर के पुजारी देवीशंकर द्विवेदी ने बताया कि आस्था, श्रद्धा व भक्ति का संगम यहां के परिवेश में दिखाई दे रहा है। रोजाना हजारों की संख्या में भक्त मंदिर में दर्शन पूजन कर रहे है। वहीं मंदिरों में उमड़ती भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा बढ़ा दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments