Friday, March 6, 2026
HomeVideoगुजरात में भाजपा फिर से ग्रहण करने जा रही है सत्ता :...

गुजरात में भाजपा फिर से ग्रहण करने जा रही है सत्ता : प्रहलाद मोदी

अयोध्या । धार्मिक यात्रा पर निकले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भाई प्रहलाद मोदी अयोध्या पहुंचे। यहां सर्किट हाउस में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित, शरद पाठक बाबा समेत भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया। प्रहलाद मोदी ने कहा कि भगवान राम के दरबार में आया हूं। भगवान राम से प्रार्थना करने आया हूं कि हिंदुस्तान जल्द से जल्द विश्व गुरु स्थापित हो जाए। गुजरात में भाजपा फिर से सत्ता ग्रहण करने वाली है। गुजरात में अरविंद केजरीवाल ताकत से लगे हुए है। लेकिन उनको सफलता नहीं मिलने वाली। गांधीनगर में महानगर पालिका का चुनाव लड़ चुके हैं मीडिया भी बोल रही थी महानगरपालिका चुनाव में आम आदमी पार्टी को सफलता मिलेगी लेकिन गुजरात का मतदाता इतना बेवकूफ नहीं है कि रेवड़ी बाजार में जाकर फस जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments