Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याविश्वविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य संवर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

विश्वविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य संवर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

अयोध्या। अवध विश्वविद्यालय के समाज कार्य विभाग में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एवं सिफ्सा के सहयोग से मानसिक स्वास्थ्य संवर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समाज कार्य विभाग में स्थापित क्यू क्लब के तहत बीएससी के करीब 50 छात्र-छात्राओं के द्वितीय बैच को मानसिक स्वास्थ्य संवर्धन का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला चिकित्सालय, अयोध्या के मनोचिकित्सक डॉ. मुकेश कुमार पाठक ने छात्रों को पारिवारिक तनाव को कम करने एवं तनाव मुक्त छात्र जीवन अपनाने पर बल दिया। उन्होंने छात्रों को चिंता, उलझन, तनाव, एकाकीपन से कैसे बचा जाए इस पर विस्तृत जानकारी प्रदान की।
कार्यक्रम के शुभारंभ में समाजकार्य विभाग के समन्वयक एवं सिफ्सा के नोडल अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार सिंह ने युवाओं को बताया कि यह कार्यशाला बच्चो के मानसिक स्वास्थ्य को मजबूत करने में सक्षम है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को मानसिक विकार से बचने के कई उपायों की वृहद जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अगले बैच की कार्यशाला 24 मार्च 2023 को निर्धारित है। कार्यक्रम का संचालन विभाग के डॉ. प्रभात सिंह द्वारा किया गया। धन्यवाद ज्ञापन प्रज्ञा पांडे द्वारा किया गया। प्रशिक्षण के उपरांत सभी छात्र छात्राओं को प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। इस अवसर पर विवेक सिंह, पल्लव पांडे, सीमा तिवारी, स्वतंत्र त्रिपाठी, अंकुर वर्मा, आदित्य सिंह, अभिषेक वर्मा, राजेश कुमार, सच्चिदानंद शुक्ला सुधांशु मिश्रा, अरुणा, शीतल मिश्रा, अंजली भारती, नियता मिश्रा, आयुषी गुप्ता, प्रज्ञा तिवारी सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments