Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरराजनैतिक संगठन की बूथ समिति ही चुनाओँ में निभाती है मुख्य भूमिका...

राजनैतिक संगठन की बूथ समिति ही चुनाओँ में निभाती है मुख्य भूमिका –विजय प्रताप सिंह

अंबेडकर नगर। किसी भी राजनैतिक संगठन की आधार उसकी मजबूत बूथ समिति होती है।राजनैतिक संगठन की बूथ समिति ही चुनाओँ में मुख्य भूमिका निभाती है।

        उपरोक्त विचार भाजपा क्षेत्रीय महामंत्री/जिला प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने भाजपा द्वारा चलाई जा रही बूथ सशक्तिकरण अभियान कार्ययोजना की राम नगर मण्डल के मूसेपुर,गोविंद साहब की गोविंद साहब,खजुरी की खजुरी और भीटी मण्डल की रायगंज शक्तिकेंद्र के बूथ अध्यक्षों की बैठक को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि लोक सभा की आम चुनाव के लिए भाजपा बूथ सशक्तिकरण अभियान चला रही है।जिसका मुख्य उद्देश्य संगठन की सबसे निचली इकाई बूथ समिति को और सशक्त और क्रियाशील स्थिति में लाना है।कहा कि सुदृढ़ और मजबूत बूथ समिति वह होता है जिसमें सामाजिक समीकरण को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक जाति और वर्ग के कार्यकर्ताओं का समावेश हो।कहा कि भाजपा अपने सशक्त बूथ के समर्पित कार्यकर्ताओं की बदौलत 2024 के लोक सभा की आम चुनाव में भारी जीत दर्ज करेगी और देश में लगातार तीसरी बार भारी बहुमत से सरकार बनायेगी।

     भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय ने जानकारी देते हुए बताया है कि जनपद में चल रहे बूथ सशक्तिकरण अभियान के अंतर्गत जनपद के दो द्विवसीय दौरे पर आए क्षेत्रीय महामंत्री/जिला प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने सोमवार और मंगलवार को बूथ सशक्तिकरण अभियान के अंतर्गत चार अलग अलग मंडलों के शक्रिकेंद्रों पर बूथ को सशक्त और प्रभावी बनाने की तौर तरीकों को अपनाते हुए बूथों को सशक्त बनाने की कार्य योजना रचना बनाई।जिला प्रभारी ने भाजपा के जिला महामंत्री अमरेंद्र कांत सिंह,बाबा राम शब्द यादव,सुरेश कन्नौजिया,दिलीप पटेल देव के साथ भाजपा कार्यालय अटल भवन में बैठक कर संगठनिक और आगामी कार्ययोजना पर चर्चा किया। चारों मंडलों के शक्ति केंद्रों की बैठक में मुख्य रूप से पूर्व विधायक त्रिवेणी राम,जिला विस्तारक राकेश गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष रफत एजाज,जिला मंत्री चंद्रिका प्रसाद,महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अम्बिका जायसवाल,जिला मण्डल अध्यक्ष कुलदीप सिंह,दिलीप तिवारी,अभिषेक निषाद,भगवान पाण्डेय,शक्ति केंद्र संयोजक अरुण कान्त पाण्डेय,संदीप तिवारी,प्रवेश मद्धेशिया,गुड्डू भारती सहित सभी बूथ अध्यक्ष उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments