Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरपरिषदीय विद्यालयों में चल रही परीक्षा का डायट प्राचार्य ने किया निरीक्षण

परिषदीय विद्यालयों में चल रही परीक्षा का डायट प्राचार्य ने किया निरीक्षण

अंबेडकर नगर। महानिदेशक, स्कूल शिक्षा लखनऊ के आदेश के क्रम में डायट के प्रभारी उप शिक्षा निदेशक /प्राचार्य  मनोज कुमार गिरि द्वारा लगातार परिषदीय विद्यालयों में चल रहे परीक्षा (कक्षा-1 से  8 तक) का निरीक्षण किया जा रहा  है। मंगलवार को प्राथमिक विद्यालय हरैयां, प्राथमिक विद्यालय कोतुपुर एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय अरुशा आजमपुर में चल रहे परीक्षा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्राथमिक विद्यालय हरैयां में परीक्षा दे रहे छात्र एवं छात्राओं की उपस्थित अच्छी थी, यहाँ  पर खण्ड शिक्षा अधिकारी के० के० सिंह एवं रियाजुद्दीन भी उपस्थित थे, प्राथमिक विद्यालय कोतुपुर में नामांकन 176 के सापेक्ष 163 छात्र एवं छात्राएं परीक्षा दे रहे थे। उच्च प्राथमिक विद्यालय अरुशा आजमपुर में नामांकन 252 के सापेक्ष 223 छात्र एवं छात्राएं परीक्षा दे रहे थे। छात्रो से बातचीत के दौरान छात्रो ने अवगत कराया कि प्रश्नपत्र आसान है उन्हें पढाया गया है। बच्चे शांतपूर्ण ढंग से अपनी कापियों में प्रश्नों का जबाब लिख रहे थे|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments