Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्या13 वर्षीय किशोरी के साथ युवक ने की छेड़खानी, मुकदमा दर्ज

13 वर्षीय किशोरी के साथ युवक ने की छेड़खानी, मुकदमा दर्ज

मिल्कीपुर, अयोध्या। कुमारगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथयुवक द्वारा छेड़खानी किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित किशोरी के पिता ने नामजद युवक के खिलाफ पुलिस को तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग किया है। पुलिस ने मामले में युवक के खिलाफ छेड़खानी, पास्को एक्ट सहित दलित उत्पीड़न का केस दर्ज कर लिया है।
बता दें कि बीते रविवार की शाम को कुमारगंज थाना क्षेत्र में एक गांव निवासी 13 वर्षीय किशोरी घर से शौच के लिए घर से निकली तभी पड़ोसी जनपद सुल्तानपुर के थाना बल्दीराय क्षेत्र अंतर्गत एक गांव निवासी युवक ने किशोरी के साथ छेड़छाड़ करने लगा तभी किशोरी के हल्ला गुहार पर गांव के लोग दौड़े और युवक को बर्बरता पूर्वक जमकर मारा पीटा। घटना की जानकारी मिलने के बाद युवक के परिजन मौके पर पहुंचकर घायल युवक को इलाज के लिए पिछला स्थित सौ शैय्या चिकित्सालय ले गए जहां हालत नाजुक देख वहां के चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। वहीं दूसरी ओर पीड़ित दलित किशोरी के पिता ने पुलिस को तहरीर देते हुए कार्यवाही की गुहार लगाई है। थाना अध्यक्ष शिव बालक ने बताया किशोरी के पिता की तहरीर पर नामजद युवक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments