Sunday, September 22, 2024
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासूर्यकुण्ड के समीप आरओबी 105 का 95 प्रतिशत कार्य पूर्ण

सूर्यकुण्ड के समीप आरओबी 105 का 95 प्रतिशत कार्य पूर्ण


◆ अगस्त माह के अंत में आवागमन हो जाएगा प्रारम्भ


अयोध्या। अगस्त माह में सूर्यकुण्ड के समीप सम्पार 105 पर आवागमन प्रारम्भ हो जाएगा। 31 अगस्त को इसे जनसमान्य के लिए सुलभ करा दिए जाने की सम्भावना है। इसके पूरा होते ही दो साल से परेशानियों का सामना कर रहे लाखों लोगों को जाम की समस्या से निजात मिल जाएगी। करीब 115.15 करोड़ रुपये की लागत से इसका निर्माण नवम्बर 2021 में प्रारम्भ हुआ था।

कार्यदायी संस्था सेतु निगम की ओर से मिली जानकारी के अनुसार लोक निर्माण विभाग और भारतीय रेलवे द्वारा संयुक्त रूप से ओवरब्रिज निर्माण के लिए फंडिंग उपलब्ध कराई गई थी। 115.15 करोड़ की लागत से बना यह ओवरब्रिज सूर्य कुंड के समीप सम्पार संख्या – 105 पर संपूर्ण हुआ है। इसके चलते सूर्य कुंड सम्पार पर लगने वाले जाम और अयोध्या से होकर प्रयागराज, लखनऊ और अम्बेडकरनगर तक सीधे यातायात सुगम हो गया है। निगम के अनुसार नवम्बर 2021 में निर्माण प्रारम्भ कर 31 अगस्त 2024 को ओवरब्रिज जन सामान्य के लिए सुलभ करा दिया जाएगा।

कार्यदायी संस्था सेतु निगम की ओर से जारी सूचना के अनुसार इस महत्वाकांक्षी ओवरब्रिज की कुल लंबाई 675.00 मीटर है। दो लेन के इस ओवरब्रिज में सबसे खास बात यह है कि इसकी उतार और चढ़ान दोनों अत्याधुनिक तरीके से दुर्घटना रहित बनाई गई है। इस उपर गामी सेतु का निर्माण कार्य में रेलवे भाग की लम्बाई 173.00 मीटर है। सेतु के कैरज वे की चौड़ाई 7.50 मीटर है। इसके अलावा सेतु के दोनों ओर 3.75 मीटर चौड़ाई में सर्विस रोड का निर्माण अभी किया जा रहा है। जो बचा हुआ कार्य उसे शीघ्र पूरा कर लिया जाएगा। 95 फीसदी कार्य पूरा हो चुका है।

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments