ऊबड़ खाबड़ मार्ग से गुजरेगी 84 कोसी परिक्रमा
यह चौरासी कोसी परिक्रमा मार्ग भी है। इसी पथ पर आगामी 24 अप्रैल से 84 कोसी परिक्रमा प्रारंभ हो रही है। जिस पर नंगे पैर चलकर साधु संत व वृद्ध परिक्रमार्थी अपनी परिक्रमा पूरी करते हैं। इसी मार्ग से प्राथमिक विद्यालय भागीपुर जाने वाली शिक्षिका श्रद्धा पांडेय, इंचार्ज प्रधानाध्यापक इन्दू वर्मा ने बताया कि सड़क इस कदर खराब हो गई है कि 5 मिनट का यह रास्ता क्रॉस करने में 15 से 20 मिनट लग जाते हैं। इसी प्रकार अन्य शिक्षक संतोष द्विवेदी, शैलेंद्र कुमार, मंजू यादव, जितेंद्र कुमार ने भी इस सड़क मार्ग पर चलने मे दुश्वारियों का सामना करने की बात कही।