Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याश्री अयोध्या न्यास द्वारा रोपित किए गए 70 पौधे, पौधों की सुरक्षा...

श्री अयोध्या न्यास द्वारा रोपित किए गए 70 पौधे, पौधों की सुरक्षा के लिए सभी में लगाए गए हैं ट्री गार्ड


अयोध्या। पूर्व सांसद लल्लू सिंह की संस्था श्री अयोध्या न्यास द्वारा जुलाई माह से लगातार जिले के विभिन्न विद्यालयों तथा अन्य क्षेत्रा में पौधरोपण किया जा रहा है। पौधरोपण अभियान में विद्यालय के छात्र-छात्राओं व स्थानीय लोगों द्वारा पौधे रोपित किए जाते है जिससे उनके मन में पर्यावरण संरक्षण का भाव जाग्रत हो। गुरूवार को मिल्कीपुर क्षेत्र के मीठे गांव हाईवे के किनारे पौधरोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान 70 पौधे रोपित किए गए।  रोपित किए गये पौधों में नीम, पीपल, बरगद समेत अन्य पौधे सम्मलित है। पौधों की सुरक्षा के लिए सभी रोपित पौधों में ट्री गार्ड लगाए गए हैं।

पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि मनुष्य तथा प्रकृति के समन्वय व संतुलन से ही प्रकृति का सौर्न्दय है। वृक्ष सम्पदा इस सौर्न्दय का आधार है। पृथ्वी पर जीवन की आधारशिला पर्यावरणीय संतुलन है। जिसे बनाए रखने के लिए हम सभी को सतत् प्रयत्नशील रहना चाहिए। धरती पर वृक्ष न केवल पर्यावरण का संतुलन बनाए रखते है बल्कि हमें प्रदूषण रहित स्वच्छ वातावरण भी उपलब्ध कराते हैं। पर्यावरण तथा जीवन का अटूट संबंध है।

उन्होंने कहा कि पौधरोपण तथा उनका संरक्षण करना प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है। आने वाली पीढ़ीयों के प्रति हमारा यह दायित्व है कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण करें साथ ही लगाए गए पौधे को संरक्षित करने का संकल्प लें।

इस अवसर पर राधेश्याम त्यागी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सरोज मिश्र, अर्जुन सिंह, अजय तिवारी, दीपक पाठक, महेन्द्र चौरसिया, जर्नादन मौर्य, अमरनाथ बंसल, सत्य प्रकाश शुक्ला, सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं, एमकेडी पब्लिक स्कूल सुरवारा, सीबीजी इण्टर कालेज सेवरा मोड़, डीडी पब्लिक स्कूल टकसरा के छात्र, शिक्षक व स्थानीय लोंगों की मौजूदगी रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments