अम्बेडकर नगर। विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण के तहत मतदाता गणना प्रपत्रों के डिजिटलीकरण का कार्य तीव्र गति से चल रहा है। जिला निर्वाचन अधिकारी अनुपम शुक्ला ने बताया कि अब तक कुल 1,283,307 प्रपत्र बीएलओ एप के माध्यम से डिजिटाइज किए जा चुके हैं।
उन्होंने विधानसभा स्तर पर प्रगति का विवरण भी साझा किया। कटेहरी विधानसभा में 405,615 मतदाताओं में से 274,666 लगभग 67.72 प्रतिशत प्रपत्र डिजिटाइज किए जा चुके हैं। टांडा विधानसभा में 344,809 में से 252,286 लगभग 73.17 प्रतिशत आलापुर में 354,895 में से 249,392 प्रतिशत में 70.27 जलालपुर में 420,401 में से 283,013 जो 67.32 प्रतिशत और अकबरपुर में 345,056 में से 223,950 जो 64.90 प्रतिशत प्रपत्र डिजिटाइज किए जा चुके हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी बीएलओ और संबंधित कर्मचारियों को मतदाताओं से गणना प्रपत्र प्राप्त करने और उनके डिजिटलीकरण में और तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही, उन्होंने जनपद के सभी मतदाताओं से अपील की है कि 30 नवंबर तक अपने गणना प्रपत्र अनिवार्य रूप से अपने बीएलओ के पास जमा कर दें, ताकि एसआईआर का कार्य समय पर और सुचारू रूप से पूरा किया जा सके।