Friday, March 6, 2026
HomeNews63 वर्ष के बुजुर्ग ने किया 24 साल की युवती से शादी,...

63 वर्ष के बुजुर्ग ने किया 24 साल की युवती से शादी, कहा खाने बनाने में थी दिक्कत

कुमारगंज/अयोध्या। रुदौली स्थित कामाख्या देवी मंदिर में हुई एक शादी पूरे जिले में चर्चा का विषय बन गयी। यहां पड़ोसी जनपद बाराबंकी के रहने वाले एक 63 साल के व्यक्ति ने 24 वर्ष की युवती के साथ विवाह किया। बुजुर्ग 6 बेटियों का पिता भी है। उसकी पत्नी की मौत पहले हो चुकी है।
बाराबंकी के सुबेहा थाना के ग्राम चौधरी का पुरवा के रहने वाले नक्छेद यादव ने नंदनी के साथ विवाह किया। जिसमें बराती व घराती विवाह की रश्म में शामिल हुए। नक्छेद यादव ने बताया कि 6 बेटियां थी। जिनकी शादी हो गयी। घर में खाना बनाने में दिक्कत थी। इसके लिए शादी कर लिया। वहीं दुलहन नंदिनी यादव ने बताया कि वह इस शादी से प्रसन्न है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments