Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगररामजन्मोत्सव हेतु श्रद्धालुओं के आवागमन हेतु उपलब्ध रहेगी अयोध्या डिपो की 60...

रामजन्मोत्सव हेतु श्रद्धालुओं के आवागमन हेतु उपलब्ध रहेगी अयोध्या डिपो की 60 बसें

अयोध्या। रामनगरी में राम जन्मोत्सव की भव्य तैयारियां शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप परिवहन विभाग ने भी बसों की व्यवस्था की है। अयोध्या डिपो ने श्रद्धालुओं के आवागमन के लिए 60 बसों को लगाया है। नवागत एआरएम रोडवेज आदित्य प्रकाश ने बताया कि सभी बस चालकों व कंडक्टरो को हिदायत दिया गया है कि आवागमन में श्रद्धालुओं को कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। उन्हें सुविधा पूर्ण यात्रा कराते हुए अयोध्या धाम पहुंचाएं और अयोध्या धाम से श्रद्धालुओं को वापस उनके गंतव्य तक पहुंचाए। एआरएम आदित्य प्रकाश ने बताया कि श्रद्धालुओं की सेवा के लिए बसों का बेड़ा उतार दिया गया है, श्रद्धालुओं को कोई दिक्कत नहीं होगी जितने भी आसपास के जिले हैं गोंडा बस्ती बलरामपुर बहराइच सुल्तानपुर प्रतापगढ़ प्रयागराज अमेठी बाराबंकी सुलतानपुर लखनऊ व अन्य जनपदों से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा का ख्याल रखते हुए बसों का संचालन किया जा रहा है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments