Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यादीपोत्सव में महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थल के पास जलेंगे 5100 दीपक

दीपोत्सव में महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थल के पास जलेंगे 5100 दीपक

अयोध्या। अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद दीपोत्सव के अवसर पर महाराणा प्रताप के प्रतिमा स्थल के पास दीप जलाकर दीपोत्सव मनाएगी । अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश सिंह ने बताया कि 30 अक्टूबर दीपोत्सव के दिन गुप्तार घाट स्थित महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थल पर 5100 दीप प्रज्वलित कर दीपोत्सव मनाया जायेगा। महाराणा प्रताप श्रीराम जी की वंशावली से जुड़े महापुरुष थे, जिन्होंने भारतीय सम्मान, स्वाभिमान के साथ सनातन संस्कृति के रक्षार्थ पूरा जीवन समर्पित कर दिया था। 2022 में संगठन के द्वारा महाराणा प्रताप जी की 12.6 फीट की गनमेटल की प्रतिमा गुप्तारघाट अयोध्या में स्थापित की गई थी, जिसका अनावरण 6 मई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा किया गया था। प्रतिमा स्थापित होने के बाद हर शुभ अवसर पर उनकी प्रतिमा स्थल पर कोई न कोई कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। अयोध्या में 8वे दीपोत्सव के दिन लाखों दीप जलाए जाएंगे, उसी दिन हमारे संगठन के द्वारा महाराणा प्रताप प्रतिमा स्थल पर भी हजारों दिए जलाकर दीपोत्सव मनाया जाएगा। जिलाध्यक्ष अम्बरीष सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री अयोध्या को विश्व स्तरीय नगरी बनाने के लिए चहुंओर विकास कार्य कर रहे हैं। जब भगवान श्रीराम जी 14वर्ष की वनवास लीला पूर्ण करके अयोध्या आये थे, तो उनके आने की खुशी में अयोध्या वासियों ने दीप जलाकर दिवाली मनाई थी। सर्व समाज के लोग यहां भी सम्मिलित हो जिससे गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में यहां के दीपों की भी गिनती की जाय। मौके पर अनिल सिंह, भूपेंद्र सिंह, सूर्यभान सिंह, विपिन सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।


अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद की महत्वपूर्ण बैठक 27 अक्टूबर को


अयोध्या। अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद की 27 अक्टूबर को 11 बजे पूरा ब्लाक इकाई की वार्षिक बैठक अवध पैलेस, विल्वहरिघाट रोड, पूरा बाजार पर आयोजित की जाएगी। जिसमे सभी सदस्य/ पदाधिकारी को आमंत्रित किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments