Thursday, March 12, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरश्रद्धा यादव की प्रथम पुण्यतिथि पर 51 गरीब महिलाओं को मिलेगा रोजगार

श्रद्धा यादव की प्रथम पुण्यतिथि पर 51 गरीब महिलाओं को मिलेगा रोजगार


◆ सिलाई मशीन वितरण हेतु हुआ रजिस्ट्रेशन


बसखारी अंबेडकर नगर। पीके चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से ट्रस्ट की पूर्व सदस्य एवं संस्थापक अध्यक्ष डॉ. शरद यादव की पत्नी श्रद्धा यादव की प्रथम पुण्यतिथि पर गरीब व असहाय महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सराहनीय पहल की जा रही है। इसी क्रम में रविवार को बसखारी स्थित कार्यालय पर निशुल्क सिलाई मशीन वितरण के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया का आयोजन किया गया।

इस रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में करीब 20 महिलाओं ने पहुंचकर अपना नामांकन कराया। इससे पूर्व की तिथि में 25 महिलाओं का रजिस्ट्रेशन पहले ही हो चुका है। इस प्रकार अब तक कुल 45 महिलाओं ने सिलाई मशीन के लिए नामांकन करा लिया है। ट्रस्ट की ओर से बताया गया कि पहले आज ही रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि निर्धारित थी, लेकिन महिलाओं की सुविधा को देखते हुए अब 15 जून को एक और तिथि रजिस्ट्रेशन के लिए तय की गई है।

रजिस्ट्रेशन के बाद पात्र महिलाओं का चयन कर आगामी 28 जून को श्रद्धा यादव की प्रथम पुण्यतिथि पर कुल 51 महिलाओं को निशुल्क सिलाई मशीन वितरित की जाएंगी। ट्रस्ट की यह पहल महिला सशक्तिकरण और स्वरोजगार को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

उल्लेखनीय है कि प्रभावती कैलाश चैरिटेबल ट्रस्ट बीते वर्षों में भी समाजसेवा के अनेक कार्यों जैसे – निर्धन कन्याओं के विवाह, बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य शिविर, पौधारोपण और कोरोना काल में राहत सेवा जैसे कार्यों में अग्रणी रहा है। श्रद्धा यादव भी ट्रस्ट के विभिन्न सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाती थीं। उनके देहांत के बाद अब उनके सपनों को साकार करने की दिशा में ट्रस्ट यह कार्यक्रम आयोजित कर रहा है।

रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के दौरान संस्थापक अध्यक्ष डॉ. शरद यादव, कोषाध्यक्ष जावेद राईन, मोहम्मद कलाम शाह, इरफान अहमद, उपाध्यक्ष अमित कुमार सहित बड़ी संख्या में महिलाएं व उनके परिजन मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments