Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याट्रेन यात्रियों के मोबाइल फोन चोरी करने वाले अंर्तजनपदीय गैंग के 4...

ट्रेन यात्रियों के मोबाइल फोन चोरी करने वाले अंर्तजनपदीय गैंग के 4 सदस्य गिरफ्तार


अयोध्या। पटरंगा पुलिस ने ट्रेन में यात्रियों के मोबाइल फोन चोरी करने वाले अंर्तजनपदीय गैंग के 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी करने के उपकरण 7 मोबाइल फोन व तमंचा बरामद किया गया है। पकड़े गये आरोपियों ने पूछतांछ में बताया कि ट्रेन पर आने जाने वाले पैसेन्जरो का मोबाइल चोरी कर लेते थे। इसके साथ क्षेत्र की चोरी की कई घटनाओं की बात स्वीकार की है।
पुलिस ने सूचना के आधार पर ग्राम अशरफपुर गंगरेला मोड़ के जंगल थाना पटरंगा अयोध्या से चोरी की योजना बनाते समय अभियुक्तगण रंजीत कश्यप पुत्र स्व0 रामवृक्ष कश्यप, सुमित कश्यप पुत्र रामदेश कश्यप, बृजेश कश्यप पुत्र देवकली प्रसाद, गंगादीन कश्यप पुत्र रामदेव कश्यप को गिरफ्तार किया है। रामसनेही घाट जनपद बाराबंकी के रहने वाले है।
पूछतांछ में आरोपियों ने पूछतांछ में बताया इनके द्वारा ट्रेन पर आने जाने वाले पैसेन्जरो का मोबाइल फोन मौका पाकर चोरी कर लेते है और उनको कम दामों पर बेच देते है। पिछले माह मवई चौराहा एवं रामसनेही घाट स्थित आर्यन स्कूल मे चोरी किये जाने की बात स्वीकार की गयी है। चोरी किये गये रुपये 22400 रुपये की बरामदगी तथा 07 मोबाइल फोन की बरामदगी उनके निशादेही पर की गयी है।
इससे पूर्व रंजीत पर नौ मुकदमें, बृजेश कश्यप पर सात मुकदमें, सुमित तथा गंगादीन पर छः-छः मुकदमें दर्ज है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments