Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याजिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित रुदौली समाधान दिवस में आयी 340 शिकायतें

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित रुदौली समाधान दिवस में आयी 340 शिकायतें

अयोध्या। जिलाधिकारी नितीश कुमार ने संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील रुदौली में जन सामान्य की समस्याओं को सुनकर संबंधित विभाग के अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित कराने के लिए निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सार्वजनिक भूमियों यथा चकमार्ग, खलिहान आदि को अतिक्रमण से मुक्त रखने तथा सार्वजनिक भूमियों पर अवैध अतिक्रमण करने वालों पर प्रभावी कार्यवाही करने के लिए कहा।
जिलाधिकारी ने जनपद के समस्त खंड विकास अधिकारियों को संबंधित अधिकारियों से समन्वय कर अपने-अपने क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले समस्त ग्राम पंचायत में अस्थाई निराश्रित गोवंश आश्रय स्थल बनाने हेतु भूमि चयन का कार्य आगामी एक सप्ताह में पूर्ण कर अवगत कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनपद के समस्त ग्राम पंचायतों में पशुचर/परती/बंजर भूमि का चयन कर प्रधानों के द्वारा नियमानुसार अस्थाई गोवंश आश्रय स्थल का निर्माण एवं संचालन कराकर निराश्रित गोवंशीय समस्या का अस्थाई समाधान सुनिश्चित होगा। उन्होंने समस्त उप जिलाधिकारियों को इस कार्य को शीर्ष प्राथमिकता पर कराए जाने के निर्देश दिए।
संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों एवं तहसीलदारों को जनसामान्य की समस्याओ को गंभीरता के साथ सुनने व उनका समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने तथा जनपद के विभिन्न राजस्व न्यायालयों पर लंबित वादों को नियमानुसार त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण सुनिश्चित किया जायें। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 340 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए हैं जिसमें से 07 प्रकरणों को मौके पर निस्तारित किया गया शेष को संबंधित विभाग के अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित कराने हेतु निर्देशित किया। इस अवसर पर मा० विधायक रुदौली रामचंद्र यादव, उप जिला अधिकारी रुदौली, उप जिलाधिकारी न्यायिक रुदौली, सीओ रुदौली सहित अन्य संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments