Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरजनपद में रोपें जायेंगे 34 लाख वृक्ष

जनपद में रोपें जायेंगे 34 लाख वृक्ष

अंबेडकर नगर। जिलाधिकारी अविनाश सिंह के आदेश पर जनपद के विभिन्न विभागों को वृक्षारोपण का लक्ष्य आवंटित किया गया है। जनपद में आगामी 22 जुलाई को 29 लाख 60 हजार 380 पौधों का रोपण तथा आगामी 15 अगस्त को पांच लाख 39 हजार 279 पौधों का रोपण कराये जाने का लक्ष्य निर्धारित है। उक्त के सम्बन्ध में जिलाधिकारी द्वारा

समस्त खण्ड विकास अधिकारियों को अपने-अपने विकासखण्ड में ग्राम्य विकास विभाग, राजस्व विभाग व पंचायतीराज विभाग द्वारा कराये गये वृक्षारोपण की सूचना परियोजना निदेशक, ग्राम्य विकास अभिकरण / जिला विकास अधिकारी,को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

   परियोजना निदेशक, ग्राम्य विकास अभिकरण / जिला विकास अधिकारी,उक्त सूचना जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी,को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। अन्य विभागों के नामित नोडल अधिकारी भी सीधे जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी को अपने-अपने विभागों की वृक्षारोपण की सूचना उपलब्ध कराएंगे। जिलाधिकारी द्वारा समस्त कार्यालयाध्यक्ष को निर्देशित किया गया कि शासन द्वारा दिए गए लक्ष्य के अनुसार शत प्रतिशत पौधारोपण कराया जाना सुनिश्चित करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments