Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यामुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 31 जोड़े एक दूजे के हुए

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 31 जोड़े एक दूजे के हुए


रुदौली-अयोध्या। समाज कल्याण विभाग की तरफ से रुदौली तहसील में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में  रुदौली ब्लॉक के 15, अमानीगंज ब्लॉक के 5 व मवई ब्लॉक से 11 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा विधायक राम चन्द्र यादव रहे। अतिथियों ने सभी नव दंपतियों को आशीर्वाद देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। एक मुस्लिम जोड़ा का निकाह हुआ। निकाह के बाद जयमाल की रस्म संपन्न हुई। 30 हिन्दु जोड़ों का विवाह वैदिक रीति रिवाज से ब्राह्मणों ने कराया तो मुस्लिमों के विवाह में मौलवियों ने निकाह पढ़ा। खण्ड विकास अधिकारी रुदौली अखिलेश कुमार गुप्ता व खंड विकास अधिकारी मवई अनुपम वर्मा ने सभी जोड़ो को सरकार की तरफ से 10 हजार रुपये सामान पायल,बिछुआ,गैस चूल्हा आदि दिया गया। 35 हजार रुपये उनके खाते में भेजे गए। विधायक ने कहा कि आदर्श आचार संहिता हटते ही सर्व प्रथम रुदौली में प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत गरीबों के बेटियों के हाथ पीले करने का कार्य कर रही है किसी भी गरीब को बेटी की शादी के लिए अब कर्ज लेने की जरूरत नहीं है।उन्होंने भाजपा सरकार की नीतियों को बताया कि उन्होंने कहा कि प्रदेश में जब से भाजपा सरकार बनी है तब से बहन बेटियां अपने आपको सुरक्षित महसूस करती है। एसडीएम प्रवीण यादव ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।

इस कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख रुदौली शिल्पी सिंह, अन्नू सिंह, एडीओ आईएसबी भगवान दीन, पंचायत सचिव अंकुर यादव, लाल जी चौरसिया, असरफ अली, नरेंद्र वर्मा, एडीओ समाज कल्याण रवीश कुमार मिश्रा, ब्लॉक रुदौली व मवई के सभी अधिकारियों व राम प्रेस यादव, निर्मल शर्मा, खुन्नू पाण्डेय, शिवानंद मिश्र आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments