Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याखाद्य पदार्थों पर प्रवर्तन कार्यवाही में किया गया 2939 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण

खाद्य पदार्थों पर प्रवर्तन कार्यवाही में किया गया 2939 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण


◆ 327 छापे तथा 152 खाद्य पदार्थ पाए गए मानक विपरीत


अयोध्या। खाद्य पदार्थो पर प्रवर्तन कार्यवाही के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2023-24 में 2939 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। 327 छापे की कार्यवाही में 417 खाद्य पदार्थो के नमूनें संग्रहित किये गये। 270 जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। 152 खाद्य पदार्थ मानक के विपरीत पाये गये तथा अभियोजन कार्यवाही के अन्तर्गत 228 वाद मा० न्यायालय में योजित किये गये। यह जानकारी सहायक आयुक्त (खाद्य) ग्रेड-2 मानिक चंद्र सिंह ने जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित जिला स्तरीय समिति की बैठक में दी।

बैठक में उन्होंने बताया कि मा० न्यायालय द्वारा 247 वादों का निर्णय किया गया। जिसमें कुल 6981000 /- मात्र का अर्थदण्ड अधिरोपित कराया गया। 2024-25 माह मई 2024 तक 539 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण करते हुये 59 छापे की कार्यवाही में 68 खाद्य पदार्थो के नमूनें संग्रहित किये गये। उक्त अवधि में 105 जाँच रिपोर्ट प्राप्त हुयी जिसमें 54 खाद्य पदार्थ मानक के विपरीत पाये गये। 8 वाद मा० न्यायालय में योजित किये गये। मा० न्यायालय द्वारा 14 वादों का निर्णय किया गय।  जिसमें कुल 196000 का अर्थदण्ड अधिरोपित कराया गया।

सहायक आयुक्त (खाद्य) ग्रेड-2 द्वारा समिति को अवगत कराया गया कि एक स्ट्रीट फूड हब जनपद में प्रस्तावित है जिसके सम्बन्ध में जिलाधिकारी महोदय द्वारा नगर निगम के प्रतिनिधि को निर्देशित किया गया कि स्ट्रीट फूड हब के लिए गुप्तार घाट एवं धर्मपथ का निरीक्षण कर स्थान का चयन किया जाये तथा इस सम्बन्ध में त्वरित कार्यवाही की जाये । मुख्य विकास अधिकारी द्वारा स्विगी एवं जोमैटो जैसे संस्थाओं की हाईजीन रेटिंग किये जाने पर बल दिया गया।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिलापूर्ति अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, जिला पंचायती राज्य अधिकारी, जिला सम्नवयक मध्यान भोजन योजना, सहायक जिला सूचना अधिकारी. औषधि निरीक्षक, सम्बन्धित विभागों के प्रतिनिधि, व्यापारिक एवं उपभोक्ता संगठनों के प्रतिनिधि के रूप में विजय गुप्ता एवं शिवबवश सिंह तथा खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के समस्त अधिकारीगण उपस्थित रहे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments