Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअयोध्या एयरपोर्ट से 24 उड़ानों का संचालन, मौसम के कारण दो रद्द,...

अयोध्या एयरपोर्ट से 24 उड़ानों का संचालन, मौसम के कारण दो रद्द, सात रहीं विलंबित


अयोध्या। अयोध्या एयरपोर्ट से शुक्रवार 19 दिसंबर को शाम 6:30 बजे तक कुल 24 उड़ानों (आगमन व प्रस्थान) का संचालन किया गया। इस दौरान किसी भी उड़ान का डायवर्जन नहीं किया गया, हालांकि मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों के चलते दो उड़ानों को रद्द करना पड़ा।

एयरपोर्ट प्रबंधन से प्राप्त जानकारी के अनुसार एलायंस एयर की उड़ान संख्या 9I855/856 (हिसार–अयोध्या–हिसार) को खराब मौसम के कारण निरस्त किया गया। यात्रियों को हुई असुविधा को देखते हुए संबंधित एयरलाइन द्वारा वैकल्पिक व्यवस्था व सूचना उपलब्ध कराई गई।

इसके अलावा दिनभर में कुल सात उड़ानें निर्धारित समय से विलंब से संचालित हुईं। स्पाइसजेट की उड़ान SG445/446 (अहमदाबाद–अयोध्या–मुंबई) सुबह 8:35 बजे के बजाय 10:15 बजे अयोध्या पहुंची, जबकि प्रस्थान में भी दो घंटे से अधिक की देरी हुई। एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान IX1284/1274 (दिल्ली–अयोध्या–दिल्ली) भी करीब एक घंटे की देरी से संचालित हुई।

इंडिगो की उड़ानें 6E6434/6436 तथा 6E934/926 निर्धारित समय से क्रमशः एक से डेढ़ घंटे की देरी से अयोध्या पहुंचीं और प्रस्थान किया। वहीं स्पाइसजेट की उड़ानें SG443/444 (मुंबई–अयोध्या–अहमदाबाद), SG447/448 (हैदराबाद–अयोध्या–हैदराबाद) और SG615/614 (मुंबई–अयोध्या–अहमदाबाद) भी मौसम व परिचालन कारणों से विलंबित रहीं।

एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार मौसम में सुधार के साथ उड़ान संचालन सामान्य रखने का प्रयास किया जा रहा है। यात्रियों से अपील की गई है कि वे यात्रा से पहले अपनी संबंधित एयरलाइन से उड़ान की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments