Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याभारतीय मैजिक कला ट्रस्ट के 200 जादूगर करेंगे रामलला का दर्शन

भारतीय मैजिक कला ट्रस्ट के 200 जादूगर करेंगे रामलला का दर्शन


◆ रामलला के दरबार में खाली हाथ से प्रकट करेंगे रामध्वज


अयोध्या। भारतीय मैजिक कला ट्रस्ट के नेतृत्व में देश भर के 200 से ज्यादा जादूगर एक साथ रामलला का दर्शन करेंगे। दर्शन के उपरान्त रामलला के दरबार में जादू दिखाएंगे। इस दौरान देश और दुनिया के नामचीन जादूगर शामिल होंगे।

दर्शन के उपरान्त जादूगर खाली हाथों से राम लला के नाम लिखा हुआ ध्वज प्रकट करेंगे। सभी राम मंदिर से जादू की कला को बढ़ावा देने के लिए ललित कला में शामिल करने की सरकार से अपील करेंगे। 13 और 14 को रामनगरी में जादूगर एकत्र होकर विश्व रिकार्ड बनाने का प्रयास करेंगे।  14 जुलाई को सुबह 6ः30 बजे सभी जादूगर एक साथ राम लला का दर्शन करेंगे। दर्शन के उपरांत राम जन्मभूमि राम ध्वज को प्रकट करेंगे। मुंबई से इंटरनेशनल बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड और जीनियस वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम विश्व रिकार्ड बनाने के लिए जादूगर के जादू को रिकॉर्ड करेगी। विश्व रिकॉर्ड बन जाने पर गिनिज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड और लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल करने का जादूगर प्रयास करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments