Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअयोध्या में नौ माह के दौरान 20.37 लाख यात्रियों ने ई-बसों पर...

अयोध्या में नौ माह के दौरान 20.37 लाख यात्रियों ने ई-बसों पर की यात्रा


◆ 15 लाख से अधिक सवारियों ने राम जन्मभूमि के लिए कटाया टिकट


अयोध्या। अयोध्या में रामलला की कृपा से परिवहन निगम की बल्ले-बल्ले हो रही है। ई-बसों के संचालन के बाद सर्वाधिक सवारी राम मंदिर के लिए ही मिली है। 22 बसों ने दिन भर फेरे लगाकर न सिर्फ भक्तों को उनके आराध्य के द्वार तक पहुंचाया है बल्कि सवारियों के हिसाब से सभी मानकों पर खरी भी उतरी हैं। प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के समय से सरकार अयोध्या में ई-बसों की एक बड़ी खेप उतार दी। रामलला के भव्य मंदिर में विराजमान होते ही प्रदेश सरकार की कई योजनाओं के तहत टैक्सी-ई-रिक्शा व आस्था रथ भी उतार दिया गया। सहादतगंज से नया घाट तक के लिए ई-बसों ने रफ्तार पकड़ ली। नतीजा यह रहा कि नौ माह में 20.37 लाख यात्रियों ने इस पर सवारी की। लगभग 15 लाख सवारियों ने राम मंदिर तक के लिए टिकट कटाई।

अयोध्या के महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर आने-जाने वाले यात्रियों की संख्या को देखते हुए तीन ई-बसों को एयरपोर्ट पर लगा दिया गया। ये तीन बसें एयरपोर्ट से सिविल लाइन्स रामपथ होते हुए नया घाट को जानी शुरू हुई हैं।

प्राण प्रतिष्ठा के समय ये बसें लखनऊ से आई। यह काफी अत्याधुनिक हैं। पूरी तरह से वातानुकूलित बसों के आटोमेटिक दरवाजे हैं, जो स्वयं ही। खुल जाते हैं। परिवहन निगम अयोध्या क्षेत्रीय प्रबंधक विमल राजन ने बताया कि ई-बसों को बड़ी संख्या में सवारियां मिल रही है। भविष्य में ई-बसों को अन्य रूट पर भी उतारने की योजना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments