Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरबाउंड्री वॉल गिराने व मारपीट के मामले में 14 नामजद, मालीपुर पुलिस...

बाउंड्री वॉल गिराने व मारपीट के मामले में 14 नामजद, मालीपुर पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

जलालपुर अंबेडकर नगर । थाना मालीपुर क्षेत्र के गुवावां जमालपुर गांव में बाउंड्री वॉल गिराने, मारपीट और गाली-गलौज के मामले में पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर 14 लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव निवासी कुसुम ने मालीपुर थाने में तहरीर देकर बताया कि उसके पति के नाम आबादी गाटा संख्या 98 व भूखंड संख्या 31 घरोही में दर्ज है। इसी भूमि पर स्थित पुश्तैनी कच्चे मकान की जर्जर स्थिति को देखते हुए वह नए सिरे से बाउंड्री वॉल का निर्माण करवा रही थी। लगभग 5 फीट ऊंची व 55 फीट लंबी दीवार बन चुकी थी। पीड़िता के अनुसार, 5 जून की शाम करीब 7 बजे विपक्षीगण संजय, अभिषेक, राहुल, सुदामा, अजय, आलोक, महेंद्र, अमन, रीता, कुमकुम, संध्या, नीतू, प्रमिला और एक अन्य कुसुम ने एकजुट होकर उसकी बनाई गई बाउंड्री वॉल को गिरा दिया, जिससे उसे भारी नुकसान हुआ। जब पीड़िता और उसके परिजनों ने इस कृत्य का विरोध किया, तो आरोपितों ने भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए मारपीट शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी भी दी। थानाध्यक्ष स्वतंत्र मौर्य ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर सभी 14 आरोपियों के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है और अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments