Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरडॉग शो में 14 नस्ल के स्वानों ने लिया भाग

डॉग शो में 14 नस्ल के स्वानों ने लिया भाग


अंबेडकर नगर। अंबेडकर नगर विकास एवं विरासत महोत्सव के क्रम में डॉग शो का आयोजन जिलाधिकारी अविनाश सिंह के मार्ग निर्देशन में जनपद में प्रथम बार पशुपालन विभाग द्वारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सपत्नीक मुख्य अतिथि जिलाधिकारी अविनाश सिंह द्वारा किया गया। डॉग शो कार्यक्रम का पंजीकरण निशुल्क किया गया तथा श्वानों का निशुल्क रेबीज टीकाकरण भी किया गया। डॉग शो कार्यक्रम प्रातः नौ बजे से 12 बजे तक चला। कार्यक्रम में कुल 52 डॉग्स, जो विभिन्न नस्लों जैसे जर्मन शेफर्ड, लेब्राडोर , सीत्जू, डच हाउंड, रॉट व्हीलर, बॉक्सर, बेल्जियम शेफर्ड, पामेरियन, पग, सेंट बनार्ड, लासा आप्सो,अमेरिकन अफीता, रामपु हाउंड, स्पिटज कुल 14 नस्ल के स्वानों ने भाग लिया। प्रत्येक नस्ल में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र के साथ गिफ्ट दिया गया। प्रत्येक नस्ल में तीन पुरस्कार वेस्ट इन ब्रीड, फस्ट इन सरअप, सेकंड सरअप दिया गया। अंत में सभी नस्लों में से सर्वोत्तम डॉग का पुरस्कार मुख्य अतिथि जिलाधिकारी के द्वारा प्रदान किया गया। इसी के साथ ही प्रतिभाग करने वाले प्रत्येक स्वान को प्रतिभाग प्रमाण पत्र दिया गया।

   स्वान प्रदर्शनी में मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला, अपर जिलाधिकारी डॉ सदानंद गुप्ता एवं उप जिलाधिकारी सदर, जलालपुर, परियोजना निदेशक, अपर जिला सूचना अधिकारी, समस्त खंड विकास अधिकारी उपस्थित रहे। स्वान कार्यक्रम बेस्ट ऑफ शो का पुरस्कार बेल्जियम शेफर्ड नस्ल के स्वान को ,मलिक मोहम्मद बैदुरहमान निवासी टांडा को मिला। कार्यक्रम में विभिन्न आठ दवा कंपनियों ने अपने स्टॉल लगाए एवं विभिन्न श्वानों को  आवश्यकता की दवाएं निशुल्क प्रदान किया।

      कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अरविंद कुमार सिंह मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी की देख रेख में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के संयोजक डॉक्टर डी.के. सिंह थे। कार्यक्रम के जज असलम एवं डॉक्टर संजय श्रीवास्तव गोरखपुर जनपद से आए थे। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर रविंद्र चक्रवर्ती द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विशेष योगदान डॉक्टर राकेश वर्मा, डॉक्टर अरविंद यादव, डॉक्टर बद्री पाठक, डॉक्टर संजय कुमार पांडे, डॉक्टर पंकज यादव, डॉक्टर विपिन एवं जनपद के समस्त पशु चिकित्सा अधिकारी, पशुधन प्रसार अधिकारी, वेटनरी फार्मासिस्ट एवं सभी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments