Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्या13 लोग मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए किए गए चिन्हित

13 लोग मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए किए गए चिन्हित


मिल्कीपुर अयोध्या। तहसील क्षेत्र स्थित बल्देव शिक्षण संस्थान बसावां में गत 11 बर्षो की भांति स्वामी विवेकानंद जन्म सप्ताह के आयोजन के अंतर्गत अयोध्या आई हास्पिटल अयोध्या द्वारा नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल क्षेत्र से 36 लोगों ने पंजीकरण कराते हुए नेत्र विकार जांच कराई। 13 मरीजों को मोतियाबिंद आपरेशन हेतु अयोध्या अस्पताल ले जाया गया। शिविर का उद्घाटन विजय प्रकाश तिवारी ने स्वामी विवेकानंद और मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रशांत कुमार तिवारी ने चिकित्सकों एवं क्षेत्रवासियों के प्रति आभार जताया। शिविर में प्रमुख रूप से नरेन्द्र देव तिवारी, महेश यादव, विजय दूबे, अजय कुमार तिवारी, मनीराम तिवारी दुर्गा प्रसाद तिवारी, राम ओंकार तिवारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments