Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअयोध्या न्यास द्वारा आयोजित तीज महोत्सव में सम्मानित हुई 11 महिलाएं

अयोध्या न्यास द्वारा आयोजित तीज महोत्सव में सम्मानित हुई 11 महिलाएं


अयोध्या। पूर्व सांसद लल्लू सिंह की संस्था अयोध्या न्यास के तत्वाधान में कौशल पुरी स्थित एक लॉन में कमल सखियों द्वारा तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। इस मौके पर 11 महिलाओं को समाज में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। महिला श्रृंगार एवं पारंपरिक वस्तुओं के स्टॉल कार्यक्रम के खास आकर्षण बने। महिलाओं ने झूला झूलकर, तीज गीत गाकर और विभिन्न सांस्कृतिक आयोजनों में भाग लेकर उत्सव का आनंद लिया। सैकड़ों महिलाओं की उपस्थिति से पूरा आयोजन जीवंत और उल्लास मय रहा।

इस अवसर पर डॉ. रिजवी, पुष्पा, महिला थाना इंचार्ज आशा त्रिपाठी, पुष्पा सिंह, मालती चौहान, अशोका द्विवेदी, प्रेम निषाद, संगीता आहूजा, शकुंत त्रिपाठी, किस्मिता और दया मिश्रा को सम्मानित किया गया।

पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने इस अवसर पर कहा कि तीज महोत्सव हमारी भारतीय संस्कृति और परंपरा का जीवंत प्रतीक है। ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने, महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने और सांस्कृतिक मूल्यों को संजोने का कार्य करते हैं। अयोध्या की समृद्ध परंपरा को बनाए रखने में इस प्रकार के आयोजनों की महत्वपूर्ण भूमिका है।

कार्यक्रम का संयोजन बिंदु सिंह व संचालन रीना द्विवेदी ने किया। मौके पर शशि शर्मा निशा पांडे चंदा सिंह शशि रानी शर्मा, पूजा रावत, ममता सिंह, सरोज मिश्रा, नीलम गुप्ता, राजकुमारी, माधुरी श्रीवास्तव, अंजू श्रीवास्तव, मधु पाठक, मंजू गुप्ता, मधुबाला निषाद, आशा गौड़, यमुनोत्री केसरवानी, अनीता द्विवेदी, पायल जायसवाल, कंचन जायसवाल सहित बड़ी संख्या में महिलाओं की मौजूदगी रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments