Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याभाजपा सदस्यता अभियान में 105 कार्यकताओं ने जमा किया सक्रिय सदस्यता बुकलेट

भाजपा सदस्यता अभियान में 105 कार्यकताओं ने जमा किया सक्रिय सदस्यता बुकलेट


अयोध्या। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान में 105 पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने अपनी बुकलेट कार्यालय में जमा करा दी है। गुरूवार को जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक कुमार सिंह रोहित तथा रणधीश सिंह डब्लू ने सक्रिय सदस्यता बुक लेट महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव को सौंपी। सक्रिय सदस्यता के लिए प्राथमिक सदस्य को कम से कम पचास सदस्य बनाना आवश्यक है।

महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने बताया कि कार्यकताओं द्वारा लगातार सक्रिय सदस्यता बुकलेट कार्यालय में जमा कराई जा रही है। प्रत्येक बूथ पर 200 सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया था। सभी बूथों पर कैम्प लगाकर तथा घर-घर सम्पर्क अभियान कार्यकर्ता के द्वारा चलाया जा रहा है। लोगों को पार्टी की नीतियों के साथ जोड़ते हुए उन्हें पार्टी का सदस्य बनाया जा रहा है। सरकार की जनकल्याण कारी नीतियों तथा उनके सफल क्रियान्वयन से जनता में पार्टी के प्रति उत्साह है। मौके पर महानगर महामंत्री शैलेन्द्र कोरी, महानगर उपाध्यक्ष तिलकराम मौर्या, रणधीर सिंह डब्लू मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments