Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यामिल्कीपुर में आयोजित रोजगार मेले में 103 युवाओं को मिला रोजगार

मिल्कीपुर में आयोजित रोजगार मेले में 103 युवाओं को मिला रोजगार

अयोध्या । क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय अयोध्या, मॉडल कैरियर सेन्टर, राजकीय आई०टी०आई०. कौशल विकास मिशन, श्रम विभाग एवं जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र अयोध्या के संयुक्त तत्वाधान एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले का शुभारम्भ मुख्य अतिथि खण्ड विकास अधिकारी, मिल्कीपुर, मोनिका पाठक द्वारा फीता काटकर किया गया। मुख्य अतिथि ने कहा बढ़ने के लिए यह बहुत सुनहरा अवसर है।

विकास खण्ड मिल्कीपुर में लगाये गये एक दिवसीय रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की तकनीकी/गैर तकनीकी पदों पर क्षेत्र की 05 प्रतिष्ठित कम्पनियों के एच0आर0 द्वारा 103 बेरोजगार अभ्यर्थियों का चयन किया गया। सहायक निदेशक (सेवायोजन) पदम वीर कृष्ण ने मेले में प्रतिभाग कर रहे अभ्यर्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा गया कि हर हाथ को काम तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इसी क्रम में एक कैरियर काउन्सिलिंग कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। जिला रोजगार सहायता अधिकारी राम कुमार द्विवेदी एवं यू०ई०वी० उप प्रमुख धर्मेन्द्र ने काउन्सिलिंग में आये हुए युवाओं को साक्षात्कार में सफल होने के गुण बताये।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments