Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसोशल मीडिया पर देवी देवताओं के ऊपर अभद्र टिप्पणी करने वाला पुलिस...

सोशल मीडिया पर देवी देवताओं के ऊपर अभद्र टिप्पणी करने वाला पुलिस हिरासत में

जलालपुर,अंबेडकर नगर।  सोशल मीडिया पर  देवी देवताओं के ऊपर अभद्र टिप्पणी करना युवक को महंगा पड़ गया। नगर वासियों की संयुक्त तहरीर पर पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दिया है। जलालपुर निवासी भारतीय जनता पार्टी पिछडा़ मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष प्रहलाद शर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता आनंद जायसवाल, अजीत कुमार निषाद, गुरुप्रसाद मिश्रा, रवि चन्द्र आदि ने पुलिस को दिए तहरीर में कहा है कि फेसबुक एकाउन्ट पर सत्यम राना पुत्र अज्ञात द्वारा फेसबुक पर 133 करोड़ देवी देवताओं पर अभद्र टिप्पणी किया है, जिससे हिंदू समाज की आस्था पर गहरा आघात पहुंचा है, युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही किए जाने की मांग की गई है। प्रभारी निरीक्षक संत कुमार सिंह ने बताया कि जांच पड़ताल के बाद पता चला की युवक सम्मनपुर थाना क्षेत्र के सुबारपुर का है। सम्मनपुर थाना अध्यक्ष दीपक सिंह रघुबंशी ने बताया कि सोसल मीडिया पर आपत्ति जनक पोस्ट करने वाला युवक को अभिरक्षा में लिया गया है जांच पड़ताल की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments