Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासरायराशि ग्राम सभा में अमृत सरोवर पर जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया...

सरायराशि ग्राम सभा में अमृत सरोवर पर जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया पौधरोपण

अयोध्या। वन महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह द्वारा ग्रामसभा सरायराशि में  कयाकल्प अमृत सरोवर पर पौधरोपण किया गया इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित मौजूद रहे।

जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह ने कहा कि पौधरोपण की जिम्मेदारी प्रत्येक व्यक्ति को लेनी चाहिए साथ में यह भी ख्याल रखना चाहिए कि रोपित किए गए पौधे को पर्याप्त संरक्षण मिले और वह वृक्ष के स्वरूप तक पहुंच सके। पर्यावरण संतुलन के लिए वृक्षों का होना अति आवश्यक है।इस अवसर पर मया रेंजर अरूण कुमार मौर्य,राजेश सिंह,रामप्रसन्न सिंह,जयराज सिंह,सुशील सिंह,संजय निषाद,हरिओम यादव, उदयपाल सिंह, अमरजीत सिंह,चंद्र भूषण सिंह अन्य ग्रामवासी उपस्थित रहे।

इसके उपरांत जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह ने शिक्षा क्षेत्र पूरा बाजार अंतर्गत कम्पोजिट विद्यालय सरायराशी एवं प्राथमिक विद्यालय सरायराशि II का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान मिली खामियो को तत्काल प्रभाव से ठीक करने का निर्देश दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments