Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासपा सांसद ने किया रामलला व हनुमानगढ़ी में दर्शन पूजन, कहा न...

सपा सांसद ने किया रामलला व हनुमानगढ़ी में दर्शन पूजन, कहा न आमंत्रित किया गया न दी गई जानकारी

अयोध्या। सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने अपने परिवार के साथ रामलला व हनुमानगढ़ी पर दर्शन पूजन किया। दर्शन के बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने प्रतिष्ठा द्वादशी में आमंत्रण न मिलने की पुष्टि किया। अमेरिका के द्वारा वेनुजुएला पर हमले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कहीं हमला कहीं पर आक्रमण, किसी को सताना यह मर्यादा पुरुषोत्तम राम की मर्यादा नहीं है। भारत में कभी भी लोकतंत्र खतरे में नहीं हो सकता है। इसको बचाने में हमारे देशवासियों का गौरवशाली इतिहास रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रभू श्रीराम का दर्शन किया। नये साल की शुरुआत के अवसर पर परिवार के साथ दर्शन किया। हनुमान व राम के चरणों में प्रार्थना किया। उन्होंने प्रतिष्ठा द्वादशी पर आमंत्रण को लेकर कहा कि न मुझे आमंत्रित किया गया था। न इसकी जानकारी दी गई थी। उन्होंने कहा कि मै राजनीति करने नहीं आया हूं। धर्म के नाम राजनीति करने वाले दूसरे है। भाजपा की सरकार में राम की मर्यादा तोड़ी गई है। यह खत्म हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments