अयोध्या । बस स्टेशन पर संविदा चालक परिचालक कर्मचारी संघर्ष यूनियन द्वारा गुरुवार को एक आम सभा आयोजन किया गया। जिसमे संविदा चालक परिचालकों पर हो रहे शोषण और उत्पीड़न को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। सभा के बाद सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक को आठ मांगों के सर्मथत में ज्ञापन सौंपा गया।



