Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरनीट में असफल हुई छात्रा ने फांसी लगा कर दी जान

नीट में असफल हुई छात्रा ने फांसी लगा कर दी जान


अंबेडकर नगर। नीट परीक्षा के परिणाम मे असफल होने से आहत छात्रा ने पेड़ पर लटक कर  जीवन समाप्त कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।घटना कटका थाना के मसोढा गांव में बीते शनिवार को घटित हुई थी। रविवार को छात्रा का शव पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचा और नजदीक के शमशान घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया। छात्रा का शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया।  छात्रा अंशिका  डाक्टर बनना चाहती थी जिसरी तैयारी मे लगी थी।वह बीते कई वर्षो से नीट की तैयारी कर रही थी किंतु उसे सफलता नहीं मिल रही थी।चार दिन पहले घोषित परिणाम में भी उसका चयन नही हुआ।परीक्षा में सफलता नही मिलने से वह बीते शनिवार को घर के पास एक पेड़ से लटक गई। पेड़ पर बेटी को लटका देख परिजनों के होश उड़ गए।उसे नजदीक के अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।प्रधान अरुण सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। थानाध्यक्ष यादवेंद्र सोनकर ने बताया कि रिपोर्ट में हैंगिंग आया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments