Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यानिदलीय मेयर प्रत्याशी अनीता शरद पाठक को हुआ चुनाव चिन्ह शंख का...

निदलीय मेयर प्रत्याशी अनीता शरद पाठक को हुआ चुनाव चिन्ह शंख का आवंटन

अयोध्या। नगर निकाय चुनाव में चुनाव चिन्ह का आवंटन किया गया। भाजपा के बागी नेता शरद पाठक बाबा की पत्नी अनीता पाठक शंख चुनाव चिन्ह पर निर्दलीय से मेयर का चुनाव लड़ेंगी। मित्रमंच प्रमुख शरद पाठक बाबा ने कहा कि मेरी अयोध्या मेयर प्रत्याशी मेरी पत्नी को शंख चुनाव चिन्ह मिला है। जिसको लेकर वह चुनाव लड़ेंगी।
उन्होंने कहा कि महाभारत युद्ध की शुरुआत शंख हुई थीं। ये वही शंखनाद है। जिसने अधर्म पर धर्म की विजय का प्राप्त किया था। अयोध्यावासियों के समस्याओं से मुक्ति का और अयोध्या में असली भगवा लहराने का है। शरद पाठक बाबा ने कहा कि मैं मोदी जी औऱ योगी जी का विरोध नहीं कर मैं यहां के स्थानीय नेताओं का विरोध कर रहा हूं। मेरी विचारधारा संघ की थी और आज भी रहेगी औऱ भाजपा का एक सिपाही हूं। लेकिन गलत कार्य हमको बर्दाश्त नहीं है। प्रभु श्रीराम के आशीर्वाद से अयोध्या की जनता की सेवा करने का जो मौका मिल रहा है तथा चुनाव चिह्न हमें शंख मिला है उसको बजाकर हम लोग चुनाव कि शुरुआत कर दिए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments