Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरमौनी अमावस्या पर उमड़े जनसैलाब ने लगाई आस्था की डुबकी

मौनी अमावस्या पर उमड़े जनसैलाब ने लगाई आस्था की डुबकी

आलापुर अंबेडकर नगर । थानाक्षेत्र राजेसुल्तानपुर अंतर्गत कम्हरिया घाट सरयूतट पर ब्रम्ह मुहुर्त में स्नान के लिए स्नानार्थियों का जनसैलाब उमड़ पड़ा, जो दोपहर बाद तक चलता रहा। मां गंगा की जलधारा में लोगों ने श्रध्दापुर्वक स्नान कर माँ गंगा से मनौती मांगी एवं पूजा अर्चना किया। स्नानार्थियों ने बताया की घाट पर हर वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष काफी ज्यादा श्रध्दांलु स्नान कर पूजा अर्चना कर रहे है । मालूम हो भारी भीड़ को देखते हुए पुलिसिया व्यवस्था भी काफी चुस्त दुरूस्त रही। मेले में उपजिलाधिकारी आलापुर सुबाष सिंह एवं तहसीलदार धर्मेन्द्र यादव ने मेले का निरीक्षण किया । उपजिलाधिकारी ने बताया कि विगत दो सप्ताह से महाकुम्भ प्रयागराज जाने हेतु कम्हरिया घाट पर अस्थाई बस स्टैंड बना हुआ है जिससे प्रयाग राज जाने वाले श्रंध्दालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न उठानी पड़े। प्रशासन सरकार की मंशा के अनुरूप कार्य करने हेतु तत्पर है और यहाँ भी स्नानार्थियों के लिए टीम द्वारा स्वच्छता को देखते हुए साफ सफाई, चेंजिंग रूम, शौचालय आदि की व्यवस्था की गयी है जो सुचारु रूप से चल रहीं है । इस दौरान मेले में भारी पुलिस बल मौजूद है जिससे किसी भी श्रध्दालु को मेले के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो। उक्त मौके पर नायब तहसीलदार राजकपूर, राजस्व निरीक्षक तिलकधारी,लेखपाल दयाशंकर सिंह, विवेक कुमार, खण्ड विकास अधिकारी जहाँगीरगंज सतीश सिंह सहायक विकास अधिकारी पंचायत योगेंद्रनाथ सिंह ग्राम पंचायत अधिकारी कृष्ण कुमार वर्मा,प्रवीण कुमार, थानाध्यक्ष विजय प्रताप तिवारी उपनिरीक्षक विनोद तिवारी, अमरनाथ यादव सहित हेड कांस्टेबल, कांस्टेबल, एवं महिला कांस्टेबल उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments