Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरगैंगस्टर एक्ट में वाछिंत आरोपी को पुलिस ने चाकू के साथ किया...

गैंगस्टर एक्ट में वाछिंत आरोपी को पुलिस ने चाकू के साथ किया गिरफ्तार

जलालपुर अंबेडकर नगर। गैंगस्टर के अभियोग में वांछित चल रहे युवक को जलालपुर पुलिस ने नाजायज चाकू के साथ  गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाल संत कुमार सिंह के नेतृत्व में उप निरीक्षक ओपी यादव, कांस्टेबल अनुज और अंगद द्वारा 29 जून को भोर में चेकिंग और गश्त के दौरान संदिग्ध अवस्था में आते हुए दिखाई दिये युवक को हिरासत में लेकर  तलाशी ली गई तो युवक के पास से एक नाजायज चाकू बरामद हुआ। पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर हिरासत में लिए गए युवक ने अपना नाम मोहम्मद आरिफ पुत्र इरफान निवासी करीमपुर नगपुर थाना कोतवाली जलालपुर बताया। उसने यह भी बताया कि जलालपुर थाने समेत जिले के कई थानों में मुकदमें दर्ज हैं और जलालपुर तथा बसखारी थाने में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में पुलिस को मेरी तलाश है। कोतवाली पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है। युवक के विरुद्ध बसखारी और जलालपुर थाने में गैंगस्टर अधिनियम, पशु क्रूरता अधिनियम तथा गोवध निवारण अधिनियम समेत अन्य धाराओं में आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments