Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगररमाशंकर प्रभा महाविद्यालय में महिला सम्मेलन कार्यक्रम का हुआ आयोजन

रमाशंकर प्रभा महाविद्यालय में महिला सम्मेलन कार्यक्रम का हुआ आयोजन


अम्बेडकर नगर। विकासखंड कटेहरी के सुखारीगंज स्थित रमाशंकर प्रभा महाविद्यालय में महिला सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती बेबी रानी मौर्य उपस्थित रहीं।
मुख्य अतिथि द्वारा महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार, स्वास्थ्य विभाग, समाज कल्याण एवं दिव्यांग जन सशक्तिकरण विभाग के लगे स्टाल का अवलोकन किया गया। अवलोकन उपरांत महिला कल्याण विभाग की तरफ से मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के तीन लाभार्थियों को उनके कन्या जन्म उत्सव के रूप में केक काटकर पोषण किट प्रदान करते हुए सम्मानित किया गया तथा बाल विकास विभाग के पांच महिलाओं की गोद भराई एवं तीन बच्चों का अन्नप्राशन मुख्य अतिथि द्वारा कराया गया। मुख्य अतिथि द्वारा विभाग के द्वारा कराए गए कार्यों की प्रशंसा की गई। कार्यक्रम के अवलोकन एवं सम्पन्न करने के बाद महिला सम्मेलन में उपस्थित महिलाओं को संबोधित किया। महिला कल्याण एवं बाल विकास उत्तर प्रदेश के साथ राज्य मंत्री उच्च शिक्षा रजनी तिवारी, एमएलसी डॉ. हरिओम पांडे, उपाध्यक्ष एवं सांसद विधानसभा विधान परिषद धर्मेंद्र सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष त्र्यंबक तिवारी, आदर्श चौधरी, महिला मोर्चा की अध्यक्ष रिंकल सिंह, विद्यावती राजभर, पूर्व प्रत्याशी बीजेपी कटेहरी अवधेश द्विवेदी आदि सम्मानित लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन में जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, समस्त सीडीपीओ, मुख्य सेविकाओ ने योगदान किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments