Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरमानसिक रूप से विक्षिप्त महिला से छेड़खानी के मामले में मुकदमा दर्ज,आरोपी...

मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला से छेड़खानी के मामले में मुकदमा दर्ज,आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल

जलालपुर अंबेडकरनगर। मालीपुर थाना क्षेत्र में मानसिक रूप से विक्षिप्त एक महिला से छेड़खानी और अपमानित करने का मामला प्रकाश मे आया है।  परिजनों की तहरीर और अपर पुलिस अधीक्षक के आदेश के बाद आरोपी के विरुद्ध मारपीट व छेड़खानी समेत अन्य धाराओ में मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना थाना क्षेत्र के एक गांव की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते शनिवार की देर शाम को महिला बाहर जा रही थीम।इसी समय अधेड़ मुस्ताक ने  महिला के साथ छेड़खानी करने लगा। महिला चिल्लाने लगी जिससे नाराज आरोपी ने उसे अपमानित कर दिया।हल्ला गुहार पर अन्य ग्रामीण पहुंच गए और आरोपी को पकड़ कर पिटाई कर दिया ।सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी मुश्ताक को हिरासत में लेकर थाना ले आई। सूचना पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय ने महिला और परिजनों से बातचीत किया और सुसंगत धारा में मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया। थानाध्यक्ष प्रियंका पाण्डेय ने बताया कि महिला का मेडिकल परीक्षण और बयान कराया जा रहा है। क्षेत्राधिकारी देवेंद्र कुमार मौर्य ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments