Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरभीटी अम्बेडकर नगर–दबंगो ने युवक को पीट पीट कर किया घायल, मुकदमा...

भीटी अम्बेडकर नगर–दबंगो ने युवक को पीट पीट कर किया घायल, मुकदमा दर्ज

अंबेडकर नगर।  महरुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत मानिकपुर के मजरे धरमपुर मे नाली के निर्माण को रोकने पर दबंगों ने कुदाल व लाठी-डंडों से हमलाकर एक युवक को गम्भीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

  पीड़ित रविन्द्र कुमार सिंह पुत्र शिवकुमार ने आरोप लगाया है कि गाँव निवासी विवेक सिंह पुत्र भागीरथी सिंह, भारत सिंह पुत्र विजय प्रताप सिंह दबंगई के बल पर पानी की नई नाली की खुदाई कर निकासी कर रहे थे। आरोप है पीड़ित ने जब मना किया तो विपक्षी कुदाल के पासे से कमर पर प्रहार कर दिया। भारत सिंह ने लाठी डंडे से मारने लगे। पीड़ित ने जब हल्ला गुहार मचाया तो उपरोक्त विपक्षीगण जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर सम्बंधित धाराओं में दो लोगो के खिलाफ नामजद पंजीकृत कर लिया है। और पीड़ित को इलाज हेतु जिला अस्पताल भेजवाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments