Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याप्रधानमंत्री की सुरक्षा में 14 एसपी व 30 एएसपी समेत बड़ी संख्या...

प्रधानमंत्री की सुरक्षा में 14 एसपी व 30 एएसपी समेत बड़ी संख्या में तैनात रहेगा पुलिस बल

अयोध्या। श्रीराम मंदिर अयोध्या में धर्म ध्वज स्थापना समारोह के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अभूतपूर्व स्तर पर सुरक्षा घेरा तैयार किया गया है। विभिन्न परिक्षेत्रों से कुल 14 एसपी, कुल 30 एएसपी, 90 डीवाईएसपी, 242 इंस्पेक्टर (पुरुष), उप निरीक्षक 1060, महिला उप निरीक्षक 80, पुरुष हेड कांस्टेबल 3090, महिला हेड कांस्टेबल 448 तथा यातायात व्यवस्था के लिए यातायात व्यवस्था के लिए 16 ट्रैफिक इंस्पेक्टर, 130 ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर, 820 ट्रैफिक पुलिस के जवान व विशेष सुरक्षा इकाईयों में एटीएस कमांडो की कुल दो टीम, एनएसजी स्नाइपर दो टीम, एंटी ड्रोन यूनिट एक टीम की तैनाती की गई है।
सुरक्षा योजना के अंतर्गत उच्च पदस्थ अधिकारियों को रणनीतिक नेतृत्व के लिए तैनात किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों, क्षेत्रीय अधिकारियों और निरीक्षकों की संख्या उल्लेखनीय है। सुरक्षा ड्यूटी के लिए पुलिस बल में बड़ी संख्या में पुरुष एवं महिला आरक्षियों को नियुक्त किया गया है, जो भीड़ नियंत्रण, सर्चिंग, विस्फोटक की जांच सहित आपात प्रतिक्रिया जैसी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे। विशेष सुरक्षा इकाइयों के रूप में बम डिटेक्शन टीम, डॉग स्क्वॉड, वीवीआईपी सुरक्षा निरीक्षण दल, ट्रैफिक प्रबंधन यूनिट, फायर यूनिट तथा रिस्पॉन्स टीम की जिम्मेदारी संवेदनशील बिंदुओं पर सुनिश्चित की गई है।
तकनीकी उपकरण जैसे माइंस टीम, बीडीएस यूनिट, एक्स-रे स्कैनिंग मशीन, सीसीटीवी मॉड्यूल, हाई रिस्पॉन्स वैन, पेट्रोलिंग यूनिट और एंबुलेंस यूनिट्स को भी नियुक्त किया गया है। विशेष जांच के लिए हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्शन डिवाइस, वाहन माउंटेड स्कैनर तथा बैगेज एक्सरे स्कैनर का प्रावधान सुनिश्चित किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments