Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर क्षेत्राधिकारी ने थाने का किया निरीक्षण, अभिलेख में कमी पाए जाने पर...

क्षेत्राधिकारी ने थाने का किया निरीक्षण, अभिलेख में कमी पाए जाने पर जताई नाराजगी

0
644

जलालपुर, अंबेडकर नगर। मालीपुर थाना के अर्ध वार्षिक निरीक्षण के दौरान अभिलेख में कमी पाए जाने पर क्षेत्राधिकारी ने कड़ी नसीहत दिया। मंगलवार शाम को थाना पहुंचे क्षेत्राधिकारी ने कार्यालय से लेकर पूरे थाना परिसर का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने माल खाना में सुरक्षित रखे सामानों साक्ष्यों को देखा और उसका मिलान कराया।इस दौरान रजिस्टर में कमी पाए जाने पर सुधर जाने की नसीहत दी। परिसर की साफ सफाई के साथ पुलिस कर्मियों के लिए बन रहे आवास और कार्यालय को देखा और ठेकेदार को समय से कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। आगंतुक रजिस्टर उनकी समस्याओं और उस पर लगाई गई आख्या से मिलान कराया। रजिस्टर में दर्ज कुछ पीड़ितो से मोबाइल पर बात कर पुलिस व्यवहार के प्रति जानकारी लिया। लंबित विवेचना, मुख्यमंत्री संदर्भित शिकायतो के गुणवत्ता परक निस्तारण का आदेश दिया। मेस के निरीक्षण में भोजन की गुणवत्ता देखा।इस दौरान थानाध्यक शिवांगी त्रिपाठी समेत अन्य उपनिरीक्षक और पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here