Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरकृषि मंत्री ने वर्चुवल माध्यम से ई खसरा पड़ताल का किया शुभारंभ

कृषि मंत्री ने वर्चुवल माध्यम से ई खसरा पड़ताल का किया शुभारंभ

अंबेडकर नगर। कृषि एवं राजस्व विभाग संयुक्त तत्वाधान में आयोजित रवि 2023- 24 में ई- खसरा पड़ताल का शुभारंभ एवं आमुखीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित किया गया। ई खसरा पड़ताल का शुभारंभ कृषि मंत्री सूर्य प्रकाश शाही तथा मुख्य सचिव दुर्गा प्रसाद मिश्र की उपस्थित में वर्चुअल माध्यम से किया गया।

       एग्री स्टैक योजना (डिजिटल क्राप सर्वे) हेतु प्रशिक्षण में जनपद के कृषि विभाग, राजस्व विभाग, पंचायत विभाग एवं गन्ना विभाग द्वारा नामित सर्वेयर, सुपर वाइजर एवं वेरीफायर को अपर जिलाधिकारी द्वारा अवगत गया कि एग्री स्टैक का उद्देश्य कृषि उत्पादकता की सटीक जानकारी देना, फसल बीमा, के०सी०सी० तथा कौन सी फसल कितने क्षेत्र में उत्पादित किया जा रहा है इसका आकलन करना जिससे देश की अर्थव्यवस्था में खाद्य आयात / निर्यात करने आदि व्यवस्था के सहायक होगा।

       इस दौरान मौके पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व डॉ. सदानंद गुप्ता, समस्त उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, उप कृषि निदेशक, जिला कृषि अधिकारी, समस्त तहसीलों के छूटे हुए सर्वेयर ,सुपरवाइजर ,वेरफायर साथ ही साथ अकबरपुर तहसील के सभी सर्वेयर सुपरवाइजर वेरफायर उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments