Monday, July 13, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यानवमतदाताओं को पार्टी विचारधारा से जोड़े - कमलेश श्रीवास्तव

नवमतदाताओं को पार्टी विचारधारा से जोड़े – कमलेश श्रीवास्तव


◆ वोटर चेतना महाअभियान की तहत अयोजित हुई मंडल स्तरीय कार्यशाला


अयोध्या। वोटर चेतना महाअभियान के तहत भाजपा ने पूरा मंडल तथा देवकाली मंडल के  पदाधिकारियों व कार्यकताओं की कार्यशाला आयोजित की। पूरा मंडल की बैठक पूरा बाजार स्थित एक गेस्ट हाउस तथा देवकाली मंडल की बैठक सिविल लाइन स्थित पार्टी कार्यालय पर संपन हुई।

पूरा मंडल की कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि वोटर लिस्ट का प्रकाशन इसी माह में हो जाएगा। वोटर लिस्ट आने के बाद बूथ के कार्यकर्ता अपनी वोटर लिस्ट पर ध्यान दें कि कौन से बोगस वोटर, किन वोटरों का नाम प्रकाशन में रह गया है। फार्म भरवा कर बोगस वोटरों का नाम लिस्ट से हटवाएं तथा जिनका नाम लिस्ट में नही है उनका नाम प्राथमिकता के आधार पर लिस्ट में जोडवाने का कार्य करें। नवमतदाता जो प्रथम बार मतदान करने वाले है उन्हे पार्टी की विचार धारा से जोड़ने के लिए सम्पर्क करें।

देवकाली मंडल की कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए पूर्व महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्र ने कहा वोटर चेतना अभियान के तहत घर-घर सम्पर्क करें। तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करें।

मीडिया प्रभारी दिवाकर सिंह ने बताया कि गुरूवार को परमहंस शिक्षण प्रशिक्षण महाविद्यालय में अयोध्या मंडल की कार्यशाला को ओमप्रकाश सिंह सम्बोधित करेंगे। करियप्पा मंडल की कार्यशाला को डा बाकें बिहारी मणि त्रिपाठी पार्टी कार्यालय सिविल लाइन में सम्बोधित करेंगे।

पूरा मंडल की कार्यशाला में नंद कुमार सिंह, शारदा यादव, रणधीर सिंह डब्लू, दिनेश मिश्र तथा देवकाली मंडल की कार्यशाला में आलोक द्विवेदी, शैलेन्द्र कोरी, तिलक राम मौर्या, बासुदेव मौर्या सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments