.


अम्बेडकर नगर, 15 जनवरी। जिले के अलग- अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटना में चार लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। घायलों को एम्बूलेंस की सहायता से जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया जहां एक की हालत गम्भीर होने पर ट्रामा सेन्टर लखनऊ रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार बसखारी थानान्तर्गत दसरइचा निवासी 28 वर्षीय सोनू पुत्र स्व0 फूलचन्द्र मंगलवार की दोपहर में मोटर साइकिल से कहीं जा रहा था। बसखारी के निकट विपरीत दिशा से आ रही बोलेरो की चपेट में आ जाने से गम्भीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी बसखारी में भर्ती करवाया गया। जहां हालत गम्भीर होने पर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। जिला चिकित्सालय से भी उसे ट्रामा सेन्टर लखनऊ रेफर कर दिया गया। दूसरी सड़क दुर्घटना में अकबरपुर थानान्तर्गत माउख निवासी 24 वर्षीय देवेन्द्र पुत्र रामलौट जिला मुख्यालय से घर वापस जाते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घायल हो गया। अन्य सड़क दुर्घटना में इब्राहिमपुर थानान्तर्गत हिलालपुर निवासी 23 वर्षीय जगन्नाथ व टाण्डा थानान्तर्गत बिसुनपुर निवासी 26 वर्षीय विशाल घायल हो गये।