.


♦ हालत गम्भीर


अम्बेडकरनगर, 13 दिसंबर । सांड के हमले में एक महिला गम्भीर रूप से घायल हो गयी। महिला को गम्भीरावस्था में परिजनों द्वारा जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया है जहां उसकी हालत गम्भीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार टाण्डा थानान्तर्गत आलमपुर निवासी 35 वर्षीय अनीता पत्नी राकेश गुरूवार की दोपहर में खेत के तरफ गई हुई थी। अचानक उसके ऊपर एक सांड़ ने हमला बोल दिया। अनीता की गुहार पर दौड़े आस पास के लोगों ने सांड़ को वहां से भगाया और गम्भीरावस्था में उसे स्थानीय चिकित्सक के यहां दिखाया जहां से उसे जिला चिकित्सालय भेज दिया गया। जिला चिकित्सालय में भर्ती अनीता की हालत गम्भीर बताई जा रही थी।