.


अंबेडकर नगर, 26 नवंबर। सोमवार को क्षेत्रीय गांधी आश्रम परिसर में दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता कार्यकर्ता दिवाकर सिंह ने किया। समारोह में गांधी आश्रम में कार्यरत कर्मचारियों ने एक दूसरे को गले लगाकर बधाई दी और पूर्व मंत्री समेत 11 लोगों के ऊपर दर्ज हुए मुकदमें पर प्रसन्नता व्यक्त किया। परिसर में भोज का भी आयोजन किया गया था।