.


अंबेडकर नगर, 26 नवंबर। अलाव सेंकते समय असन्तुलित होकर उसके ऊपर गिरने से एक वृद्ध गम्भीर रूप से झुलस गया। परिजनों द्वारा गम्भीर अवस्था में उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया जहां वृद्ध की हालत अत्यन्त गंम्भीर बनी हुई थी। जानकारी के अनुसार जहांगीरगंज थानान्तर्गत इसौरी नसीरपुर निवासी 74 वर्षीय वृद्ध श्याम सुन्दर सोमवार की सुबह घर के बाहर अलाव जलाकर सेंक रहा था। इसी बीच वह असन्तुलित होकर अलाव के ऊपर ही गिर पड़ा।