.


अम्बेडकरनगर, 14 नवम्बर। à¤œà¤¿à¤²à¥‡ के अलग अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में किशोर समेत  तीन लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। घायलों को एम्बूलेंस की सहायता से जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया जहां एक की हालत गम्भीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार अकबरपुर थानान्तर्गत चांदपुर निवासी 50 वर्षीय गीरेन्द्र कुमार मोटर साइकिल से कहीं जा रहा था। अकबरपुर टाण्डा मार्ग पर लोहिया भवन के निकट विपरीत दिशा से आ रही अकबरपुर थानान्तर्गत कोड़रा निवासी 36 वर्षीय जय प्रकाश पुत्र स्व0 बहरैची लाल से सीधी टक्कर हो गई जिससे दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गये। जिला चिकित्सालय में भर्ती गीरेन्द्र की हालत गम्भीर बताई जा रही है। एक अन्य सड़क दुर्घटना में सम्मनपुर थानान्तर्गत रामनगर नरसिंहपुर निवासी धर्मेन्द्र 15 पुत्र इन्द्रसेन घायल हो गये।